October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कुछ भी हो जाये अब कांग्रेस से नहीं लड़ूँगा चुनाव – हरीश धामी, विधायक कांग्रेस

कुछ भी हो जाये अब कांग्रेस से नहीं लड़ूँगा चुनाव – हरीश धामी, विधायक कांग्रेस

By on April 17, 2022 0 211 Views

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष के चयन के बाद पार्टी के धारचूला विधायक हरीश धामी  लगातार मुखर होकर बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे कांग्रेस असहज महसूस कर रही है. वहीं, अब हरीश धामी के फेसबुक पर डाले गए एक वीडियो में उनके बयान ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस को जल्द ही दलबदल का एक बड़ा झटका लग सकता है. वहीं, हाल में खबरें चली कि कांग्रेस के कुछ नाराज विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं. वहीं, अब हरीश धामी के इस वीडियो में कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर खलबली मचा दी है.

शनिवार को मुनस्यारी यूथ आईटी कांग्रेस फेसबुक अकाउंट पर धारचूला विधायक हरीश धामी का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमे हरीश धामी अपने विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. हरीश धामी अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि उन्हें जनता ने विधायक बनाया है. इसलिए अपनी सीट छोड़ने से पहले मैं आप लोगों के बीच ही आऊंगा. उसके बाद ही सीट छोड़ने पर निर्णय लिया जाएगा. लेकिन धामी ने दम भरते हुए कहा कि वो साल 2027 में चाहे कुछ भी हो जाए, वह कांग्रेस पार्टी से चुनाव नहीं लड़ेंगे. पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है.

बता दें, हरीश धामी ने नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में स्वयं ही अपनी पैरवी की थी, जिसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि वह नेता प्रतिपक्ष बन जाएंगे. लेकिन जैसे ही हाइकमान ने यशपाल आर्य का नाम घोषित किया तो पार्टी के अन्य विधायकों के साथ धामी कांग्रेस के खिलाफ मुखर हो गए.