October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • फरवरी के आखिर तक पीएम मोदी की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं, ये है पार्टी की रणनीति

फरवरी के आखिर तक पीएम मोदी की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं, ये है पार्टी की रणनीति

By on January 9, 2024 0 928 Views

देहरादून: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन जनसभाएं हो सकती हैं। वैसे भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पांचों लोकसभा क्षेत्रों में पीएम की जनसभाएं कराने के लिए समय मांगा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, अभी रैलियों का स्थान और समय तय नहीं हुआ है, लेकिन संगठन की ओर से पांचों लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा का प्रस्ताव है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की तीन जनसभाएं फरवरी आखिर तक हो सकती हैं। इसके अलावा एक दर्जन जनसभाओं का अलग से रोडमैप तैयार हो रहा है। ये जनसभाएं केंद्रीय नेताओं की होंगी।

इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इन जनसभाओं के लिए भी पार्टी स्थान और समय केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद तय करेगी। लोस चुनाव को लेकर हुई पार्टी दिग्गजों की बैठक में पार्टी के प्रमुख केंद्रीय व प्रांतीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रमों की रणनीति बनी थी। इसी दौरान लोकसभा चुनाव से पूर्व और आचार संहिता लागू होने से पहले अधिक से अधिक प्रमुख नेताओं की जनसभाएं और संपर्क अभियान की योजना बनाई गई।