November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कांवड़ियों के भेष में बदमाशों ने अलग-अलग जगह दिया चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम, अब हुए अरेस्ट

कांवड़ियों के भेष में बदमाशों ने अलग-अलग जगह दिया चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम, अब हुए अरेस्ट

By on August 4, 2024 0 648 Views

देहरादून के अलग-अलग स्थानो पर हुई चेन स्नैचिंग की तीन घटनाओ का दून पुलिस ने खुलासा किया है. घटनाओ के अजांम देने वाले चैन स्नेचिंग गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.आरोपियों द्वारा कावड़ियों की भीड का फायदा उठाकर कावड़ियों के भेष में लूट को अंजाम दिया जाता था. घटना को अजांम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिये कांवड़ियों के झुंड में शामिल हो जाते थे.

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार एक जुलाई को लक्ष्मी सेमवाल पत्नी बृजमोहन सेमवाल, निवासी नेहरूकॉलोनी ने 112 पर सूचना दी थी कि शांति एनक्लेव मेन गेट के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उनके गले से सोने की चैन छीनकर भाग गए हैं. सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.