September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में रामनगर के रहने वाले देवांश पांडेय को 201वी रैंक हासिल करने में सफलता मिली।

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में रामनगर के रहने वाले देवांश पांडेय को 201वी रैंक हासिल करने में सफलता मिली।

By on September 26, 2021 0 440 Views

रामनगर। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में रामनगर के कानिया में रहने वाले देवांश पांडेय को 201वी रैंक हासिल करने में सफलता मिली। जिससे उनके घर पर उत्सव का जैसा माहौल है। यहां उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। देवांश के पिता हाईकोर्ट में सेक्शन अफसर के पद पर तैनात हैं। नैनीताल से इंटर पास कर देवांश ने पंतनगर विश्विद्यालय से स्नातक किया है। उसके बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की, और अपने दूसरे एटेम्पट में उन्हें सफलता मिली है। देवांश को लगता है कि उन्हें आईपीएस कैडर मिल जायेगा। हालांकि वह अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए एक प्रयास और करने का मन बना रहे है। वह अपने माता-पिता को इस सफलता का श्रेय दे रहे हैं।