Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में अफसरशाही में फेरबदल, 4 IAS और 2 PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में अफसरशाही में फेरबदल, 4 IAS और 2 PCS अधिकारियों के तबादले

By on June 3, 2026 0 67 Views

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार आईएएस, दो पीसीएस और एक सचिवालय सेवा अधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेशों के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को मौजूदा पदों से कार्यमुक्त कर नए विभागों का दायित्व दिया गया है।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ यू-प्रिपेयर (U-PREPARE) परियोजना के परियोजना निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस अधिकारी सौरव गहरवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग तथा यू-प्रिपेयर परियोजना के पदभार से मुक्त करते हुए अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी झरना कामठान को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अपर सचिव पेयजल और निदेशक स्वजल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

वहीं, आईएएस अधिकारी प्रकाश चंद को समाज कल्याण विभाग, बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम और दिव्यांगजन आयुक्त के पदभार से मुक्त करते हुए अपर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

पीसीएस अधिकारियों में सुंदरलाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग, बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम के प्रबंध निदेशक और दिव्यांगजन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी तरह स्मृता परमार को उनके वर्तमान पदभार के साथ अपर जिलाधिकारी, देहरादून का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन के इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभागीय समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।