Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोटाबाग की समाजसेवी ज्योति आनन्द ने बग्गड़ मैं 80 लोगों को बाटे रजाई कम्बल।

कोटाबाग की समाजसेवी ज्योति आनन्द ने बग्गड़ मैं 80 लोगों को बाटे रजाई कम्बल।

By on January 6, 2022 0 284 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) गुरुवार को कोटाबाग देगांव की समाजसेवी ज्योति आनंद ने अपने समाज सेवा के कार्य के चलते हुए आज कोटाबाग ब्लॉक के बग्गड़ तल्ला, बगड़ मल्ला और मेहरोड़ा में 80 लोगों को जरूरत की सामग्री वितरित की। उन्होंने लोगों को रजाई, कंबल, साड़ी, सूट, बच्चों के कपड़े, खिलौने आदि वितरित किए ज्योति आनन्द लॉकडाउन के प्रथम सत्र से कोटाबाग ब्लॉक में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही हैं, उन्होंने कोरोना के समय जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की, उसके बाद उन्होंने ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को रजाई ,कंबल , गर्म कपड़े आदि वितरित कर रही हैं, वह अभी तक कोटाबाग के लगभग सभी अधिकांश इलाकों में जरूरतमंदों को जरूरी सामग्री वितरित कर चुकी है। उन्होंने आगे भी जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया, बग्गड़ में उनको सहयोग करने में भाजपा नेता अंशु पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद पांडे, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी, ग्राम विकास अधिकारी दीपेंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान चेतना गंगोला, भगवती देवी, खीमानंद, राहुल गुप्ता, विनीत पांडे, समाज सेवी टिकम गंगोला, उपस्थित रहे।