September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पेड़ लगाकर मांगी पुरानी पेंशन….

पेड़ लगाकर मांगी पुरानी पेंशन….

By on July 13, 2021 0 357 Views

रामनगर। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल किये जाने की मांग को लेकर कर्मचारी शिक्षकों ने आज कोसी बायो डायवर्सिटी पार्क टेढ़ा व ढेला रेंज में सामूहिकता के साथ बड़ी संख्या में पेड़ लगा सरकार से पुरानी पेंशन बहाल किये जाने की मांग की।ततपश्चात पुरानी पेंशन के मुद्दे पर बेबीनार मीटिंग में पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष गिरीश मेंदोला ने नई पेंशन स्कीम की खामियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा वर्ष 2004 में बाजपेयी सरकार के समय प्रारंभ की गई नई पेंशन स्कीम किसी भी कर्मचारी शिक्षक के हित में नही है।इस पेंशन का इतना जबरदस्त दुष्परिणाम है पचास हजार रुपये मासिक वेतन वाले कर्मचारियो को मात्र 3000 रुपये की पैंशन ही मिल रही है।मामला सिर्फ इतना ही नही है सरकार ने जिस प्रकार कर्मिकों की जी पी एफ का हजारों करोड़ रुपया शेयर मार्केट में लगा दिया है इससे स्थिति और भी बदतर हो गयी है। कर्मचारी शिक्षक संगठन के मण्डलीय अध्यक्ष नवेंदु मठपाल ने कहा मोदी सरकार भी जिस प्रकार निजीकरण की नीतियों को तेज करते हुए पचास बर्ष से ऊपर के कार्मिकों को जिस प्रकार जबरदस्ती रिटायरमेंट देने पर तुली है इससे स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।सरकारी पदों को समाप्त कर रोजगार के अवसरों को खत्म किया जा रहा है।पेंशन बहाली मंच के कोषाध्यक्ष जावेद ने सभी से एकजुट होने की अपील की।उन्होंने कहा हमारी एकजुटता ही सरकार को पुरानी पेंशन देने को मजबूर कर सकती है।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा
नई पेंशन योजना में जी पी एफ से निकासी की योजना नही है।अगर कार्मिक के साथ कोई दुर्घटना हो गयी तो कार्मिक के परिवार को नई पेंशन योजना में किसी भी प्रकार का कोई लाभ नही मिलेगा।नई पेंशन स्कीम में कार्मिक के रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली समस्त धनराशि आयकर से भी मुक्त नही है अर्थात 40 फीसदी धनराशि कार्मिक को मिलेगी ही नही
वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना में कार्मिक द्वारा जमा की गई धनराशि में भी भारी अनियमितता की खबरें लगातार आ रही हैं जिससे कर्मचारी शिक्षक और भी ज्यादा हतोत्साहित हो रहा है। कार्मिकों द्वारा बरगद,पीपल,अमरूद,हरसिंगार,अमलताश,अशोक,कचनार,जामुन समेत अनेकानेक औषधीय पौधे रोपे गए। इस मौके पर रेंजर संदीप गिरी,नन्दन सिंह अधिकारी,कल्पतरु अध्यक्ष अतुल मल्होत्रा,नवीन तिवारी, के सी त्रिपाठी,नवेंदु मठपाल कर्मचारी शिक्षक संघ मंडलीय अध्यक्ष ,गिरीश मेंदोला ब्लॉक अध्यक्ष एनएमओपीएस , गोरी राम आर्य,राजेश आर्य,देवेंद्र कार्की, मोहित सिंह ,के सी त्रिपाठी,हेम पांडे,गौरव शर्मा,प्रदीप रावत,चारुचंद्र तिवारी, मौजूद रहे।