October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • ओखला से कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद खान ने MCD कर्मियों को बनाया मुर्गा, हुई गिरफ्तारी

ओखला से कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद खान ने MCD कर्मियों को बनाया मुर्गा, हुई गिरफ्तारी

By on November 27, 2021 0 319 Views

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर  दो बार विधायक चुने गये मोहम्मेद आसिफ खान के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ा एक्शन लिया गया है। आसिफ खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूर्व विधायक ने शुक्रवार को गुंडागर्दी की थी। पूर्व विधायन ने दबंगई दिखाते हुए एमसीडी के चार लोगों को बंधक बनाते हुए जबरदस्ती ‘मुर्गा’ बनाया था। इस मामले में शिकायत के बाद मोहम्म द आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

मोहम्माद आसिफ खान पर ओखला के शाहीन बाग इलाके में साउथ एमसीडी के कर्मचारियों को ‘मुर्गा’ बनाने और उनके साथ गाली गलौज करने के अलावा लात-घूसों और डंडे से बंधक लोगों की पिटाई करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दिल्लीू पुलिस ने कांग्रेस नेता द्वारा एमसीडी कर्मचारियों को बंधक बनाने, गाली देने और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद दिल्लीर पुलिस हरकत में आयी और शनिवार को पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।