October 30, 2026
Breaking News

व्यापारियों ने किया थानाध्यक्ष रावत का स्वागत।

By on September 4, 2022 0 286 Views

कालाढूंगी। नवनियुक्त थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का व्यापारियों ने स्वागत करते हुए उनसे क्षेत्र की अच्छाई और भाईचारे के लिए कार्य करने की आशा व्यक्त की। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष फारूक सिद्दीकी एवं नदीम अहमद, सलमान वारसी ने कहा कि नंदन सिंह रावत के कालाढूंगी थानाध्यक्ष बनने से उन्हें उम्मीद है कि बढ़ती नशाखोरी व चोरियों पर लगाम कसेगी। इधर थानाध्यक्ष रावत ने कहा कि क्षेत्रीय जनता और पुलिस के आपसी समन्वय से कार्य जाएगा। कालाढूंगी क्षेत्र को नशामुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान फारूक सिद्दीकी, सलमान वारसी, नदीम अहमद, शमशेर, जाहिद हुसैन, जुबेर आलम आदि उपस्थित थे। इससे पहले पहले अनुसूचित जाति तथा शोषित वर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सेखों, कीर्ति लाल सागर, शैलेंद्र सिंह, अमरजीत आदि ने भी थानाध्यक्ष रावत का स्वागत किया।