September 29, 2026
Breaking News

उतराखण्ड सरकार ने सर्किल रेट कम करे।

By on July 28, 2021 0 972 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) मुख्यमंत्री युवा ह्रदय सम्राट पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार एवं माननीय आवास मंत्री बंशीधर भगत के आदेश पर सरकार द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है।

निर्णय नंबर 1. शहरी क्षेत्रों के समान ग्रामीण क्षेत्रों में भी उप विभाजन शुल्क सर्किल रेट का 5% से घटाकर 1% कर दिया गया है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मानचित्र शुल्क में भारी कटौती होगी।
निर्णय नंबर 2. मानचित्र स्वीकृत करवाने में मानकों में आंशिक कमी रह जाने के कारण जो मानचित्र स्वीकृत नहीं हो पा रहे थे, उनको पास करने के लिए, प्राधिकरण बोर्ड को मानकों में 25% तक शिथिलीकरण का अधिकार दिया गया है. इसका परिणाम यह होगा कि अधिकांश मानचित्र प्राधिकरण स्तर से ही स्वीकृत हो जाएंगे।
निर्णय नंबर 3. जिन क्षेत्रों में महा योजना लागू है उन क्षेत्रों में 10000 वर्ग मीटर तक लैंड यूज़ परिवर्तन का अधिकार प्राधिकरण बोर्ड को दिया गया, इससे भू-उपयोग परिवर्तन कराना आसान होगा.
मानचित्र पास करवाने की बाध्यता को अविकसित क्षेत्रो में पूर्व में ही समाप्त किया जा चुका है।