- Home
- उत्तराखण्ड
- अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष का कालाढूंगी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष का कालाढूंगी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
कालाढूंगी। भाजपा में निर्वाचित वक्फबोर्ड की सदस्य के पति व अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष का कालाढूंगी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।गुरुवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहमूद हसन बंजारा के निवास पर पहुंच कर भाजपा वक्फबोर्ड की सदस्य जीया बनो के पति व मोर्चे के जिला महासचिव सय्यद अली नकवी, व जिला अध्यक्ष हाजी महबूब अली के प्रथम बार पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान दोनो अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए ईद की बधाई दी व मोर्चे के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा भाजपा सरकार हर समाज को साथ लेकर चल रही है। इसी का फायदा पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिला है इस बार मुस्लिम समाज ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।इस दौरान मोर्चे मण्डल अध्यक्ष तस्लीम कुरेशी, शहजाद हुसैन,मेंहदी हसन, समरान खान,नाजिम खान,नावेद खान,पप्पू खान,समीर अली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।