October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हरीश रावत ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ रहे पहाड़

हरीश रावत ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ रहे पहाड़

By on September 4, 2023 0 473 Views

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हल्द्वानी पहुंचे। हल्देवानी पहुंच कर उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्हों कहा कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर पहाड़ उजाड़ रही है।

अतिक्रमण के नाम पर पहाड़ उजाड़ रही सरकार

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। अतिक्रमण के नाम पर पहाड़ के लोगों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए हरीश रावत ने कहा कि वन पंचायत के अधिकारों में भी वन विभाग द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है और हाईकोर्ट में सरकार लोगों का सही पक्ष भी नहीं रख पा रही है।

सीएम धामी से हरदा ने की अपील

पूर्व सीएम ने कहा कि यही वजह है कि अब लोगों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील करते हुए तत्काल चिन्हीकरण रोकने की मांग की। उन्होंने कहा की लोगों को अतिक्रमण से राहत दिलाई जाए नहीं तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस भारी अंतर से इस उपचुनाव को जीतेगी

बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार कर लौटे हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस भारी अंतर से इस उपचुनाव को जीत रही है। भाजपा सरकारी मशीनरी और सत्ता का पूरी तरह दुरुपयोग करने में है। सरकारी गाड़ियों में शराब और पैसे बांटे जा रहे हैं।

कांग्रेस समर्थक ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। लेकिन जनता बदलाव चाह रही है। सरकार के कामकाज से भारी एंटी इनकबेंसी है लिहाजा कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं।