October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पत्नी से दोस्ती गुज़री नगवार, पति ने बदमाशों संग मिलकर किया युवक पर लाठी से वार, घटना का दर्दनाक VIDEO सीसीटीवी मे क़ैद…पुलिस कर रही तलाश

पत्नी से दोस्ती गुज़री नगवार, पति ने बदमाशों संग मिलकर किया युवक पर लाठी से वार, घटना का दर्दनाक VIDEO सीसीटीवी मे क़ैद…पुलिस कर रही तलाश

By on July 16, 2023 0 926 Views

जोधपुर: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट एक्ट के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाश पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं. एक घटना का सीसीटीवी वीडियो में  युवक पर जानलेवा हमला करते दिख रहे हैं. निहत्थे युवक को जमीन पर गिरा कर 8 बदमाशों ताबड़तोड़ लाठियां सरिये से हमला कर रहे है. इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि युवक का पूर्व में एक्सीडेंट हो गया था. जिसके कारण पैर में पहले से ही स्टील की रोड डाली हुई थी. बदमाशों के इस हमले में युवक के पैर में फैक्चर हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल की लव मैरिज हुई है. संदीप की दोस्ती अनिल की पत्नी से हो गई थी. यह बात अनिल को नागवार गुजरी उसने संदीप को सबक सिखाने के लिए अपने दोस्तों के साथ आकर जानलेवा हमला कर दिया है.

ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से वार करते नजर आ रहे हैं

मंडोर पुलिस थाना अधिकारी ईश्वर पारीक ने बताया कि यह मामला मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में चैनपुरा बावड़ी का हैं. एक युवक के साथ 8 बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला करके घायल कर दिया. वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है. वीडियो में मुंह पर कपड़ा बांधे हुए. बदमाश युवक पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से वार करते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने बताया कि संदीप व अनिल के बीच पहले दोनो में अच्छी दोस्ती थी. किसी बात को लेकर दोनों में रंजिश हो गई है. इसी कारण से संदीप के साथ मारपीट की गई है. युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

7 बदमाशों ने मिलकर किया मार पीट

गौरतलब है कि यह मारपीट की घटना चैनपुरा क्षेत्र में हुई है दोनों ही पक्ष एक ही समाज के हैं. आपसी रंजिश के कारण मारपीट की बात सामने आ रही है. संदीप नाम का युवक कार गैरेज में काम करता है. शुक्रवार (14 जुलाई) रात को गैरेज में काम कर रहा था. उसी दौरान अनिल नाम का बदमाश अपने कुछ बदमाश साथियों के साथ कार गैरेज में पहुंच गया. वहां मौजूद संदीप पर हमला कर दिया. इस वारदात सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

वीडियो फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि युवक के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिराने के बाद अनिल के साथ आए 7 बदमाशों ने संदीप पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से वार कर दिए. संदीप चिल्लाता रहा, लेकिन कोई बचाने नहीं आया बदमाशों ने संदीप के पांव पर 40 से 50 वार किए उसके बाद उसे घायल अवस्था में छोड़ कर चले गए.