September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक ऐसे करें चेक

आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक ऐसे करें चेक

By on October 13, 2021 0 555 Views

न्यूज़ डेस्क।  मौजूदा समय में आधार कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज छोटे से काम से लेकर बैंक तक के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा होता है। ऐसे में आधार से जुड़ा कोई काम आप करवाते हैं, तो उसका मैसेज सबसे पहले आपके मोबाइल नंबर पर आता है। बहुत काम ऐसे होते है जो आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी के बिना नहीं हो सकती है। बहुत से लोगों को पता नहीं है कि उनके आधार नंबर में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है।

कौन मोबाइल नंबर है आधार से लिंक:

कई लोग आधार बनवाकर भूल जाते है कि उन्होंने कौन सा मोबाइल नंबर आधार में लिंक करवाया है। अगर आपको याद नहीं है कि आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा है या नहीं, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल के जरिए आप अपने घर बैठे आसानी से पता लगा सकते है कि आपके आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल लिंक है।

आधार मे मोबाइल नंबर चेक करने के लिए आप सबसे पहले नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें

https://resident.uidai.gov.in/verify

—क्लिक करने पर एक नई विंडो खुलेगी, यहां अपना आधार कार्ड नंबर डाले।
— इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरने के बाद प्रोसीड टू वेरीफाई लिंक पर क्लिक करना है।
— अब आपको अपने आधार कार्ड का स्टेटस नजर आएंगा।
— यहां पर आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर से लिंक होगा उसके आखिर के 4 अंक नजर आएंगे।
— अगर इस लिंक पर आपको कुछ नहीं दिखा तो आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है।