October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने ग्रहण किया पदभार, कहा- ‘यातायात सुधार और जमीन फर्जीवाड़े रोकना प्राथमिकता’

देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने ग्रहण किया पदभार, कहा- ‘यातायात सुधार और जमीन फर्जीवाड़े रोकना प्राथमिकता’

By on September 5, 2024 0 585 Views

देहरादून: आइएएस अफसर सविन बंसल ने देहरादून के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया के सामक्ष अपनी प्रथमिकता गिनाई।

उन्होंने कहा कि देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के साथ ही बढ़ते जमीन फर्जीवाड़े को रोकना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही जनता से सीधा संवाद किया जाएगा और सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर जनहित के काम आगे बढ़ाए जाएंगे।

नए जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर भी निरंतर सुधार किए जाएंगे। ताकि नागरिक जीवन बेहतर बन सके।