- Home
- उत्तराखण्ड
- 6 माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही करते हुऐ अभियुक्त को जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर किया गया ।
6 माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही करते हुऐ अभियुक्त को जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर किया गया ।
कालाढूंगी।अवैध शराब तस्करी के अनेकों मुकदमों में लिप्त अभियुक्त को नैनीताल की थाना कालाढूंगी पुलिस ने किया जिला बदर।को जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त जगत सिहं पुत्र स्व0 तेज सिंह निवासी पूरनपुर चकलुवा थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल को आज 6 माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही करते हुऐ अभियुक्त को जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर किया गया । अभियुक्त द्वारा लगातार अवैध धनोपार्जन हेतु कई वर्षो से अवैध शराब की तस्करी एंव बिक्री का कार्य का किया जा रहा था।
जिस आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी पर कई अभियोग दर्ज है। अभियुक्त द्वारा धन बल के आधार पर क्षेत्र की जनता को अक्सर डराया धमकाया जाता है, जिससे अभियुक्त जगत सिह से आम जनता में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है तथा अभियुक्त जगत सिंह थाना कालाढूंगी का हिस्ट्रीशीटर भी है। जिसके विरूद्ध कालाढूंगी थाने में अवैध शराब की बिक्री करने के कई मुकदमे दर्ज है।

