Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा मडुवे पर दिया जा रहा है प्रशिक्षण

आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा मडुवे पर दिया जा रहा है प्रशिक्षण

By on December 22, 2021 0 296 Views

रामनगर।ग्राम भगुवाबंगर मे 19 से 21 दिसंबर बुधवार तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।फाउंडेशन विगत 5 वर्षों से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के गरीब किसानों व महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक स्तर को बढ़ावा देने के मकसद से विभिन्न परियोजनाओं का संचालन कर रही है l इसी क्रम में गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के मकसद से रामनगर के भगवाबांगर गांव में मडुवे की खेती और प्रसंस्करण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl रविवार से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 गरीब किसानों को प्राकृतिक रूप से मडुवे की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।फाउंडेशन की ओर से मनोनीत कृषि विभाग की ओर से जैविक प्रशिक्षक गौरव गजरौला के नेतृत्व में किसानों को जैविक कम्पोस्ट खाद,जैसे वर्मी कम्पोस्ट, नाडेफ कम्पोस्ट, तरल कीटनाशी, जैविक प्रमानिकरण तथा मडुवे की खेती और इससे बनने वाले उत्पादों के महत्व और इससे स्वरोजगार के क्षेत्रों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गईl प्रशिक्षक द्वारा अजोला की खेती पर व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।साथ – साथ में कुकुट पालन, मत्स्य पालन पशुपालन के महत्व पर भी विस्तृत जानकारियां साझा की गई।
फाउंडेशन के विषय पर रामनगर ब्लॉक के अन्य गांवों में भी प्रशिक्षण देने पर काम कर रहा है l फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन डेवलपमेंट ऑफिसर धीरज भट्ट तथा फैसिलिटेटर अमित सिंह द्वारा किया गया।प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर रामनगर ब्लाक के ब्लॉक मिशन मैनेजर डॉ श्रीवास्तव और अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।