September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल स्मृति भवन का हुआ शिलान्यास…उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंडी लोकसहित्य समेटे भवन होगा तैयार….

साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल स्मृति भवन का हुआ शिलान्यास…उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंडी लोकसहित्य समेटे भवन होगा तैयार….

By on May 10, 2026 0 93 Views

रामनगर। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल की स्मृति में बनने जा रहे भवन का आज सांवल्दे,पश्चिम में शिलान्यास किया गया। वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी जहूर आलम,जनकवि बल्ली सिंह चीमा, दुदबोली पत्रिका के संपादक चारु तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार विनोद पपनै, आर्किटेक्ट एम एस नेगी,
मथुरादत्त मठपाल जी की सहधर्मिणी नंदिनी मठपाल,प्रो गिरीश चंद्र पंत, प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता की गरिमामय
उपस्थिति में यह शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम संयोजक नवेंदु मठपाल ने जानकारी दी कि जनसहयोग से यह भवन 2 बर्ष में बनकर तैयार होगा।इसमें पाठकों के लिए पूरा उत्तराखंडी लोकसहित्य उपलब्ध रहेगा साथ ही शोधार्थियों के लिए रहने की व्यवस्था भी होगी।
कार्यक्रम के दौरान एक
कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया,जिसमें उपस्थित कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया।इस मौके पर निखिलेश उपाध्याय,अशोक जोशी, डा एस पी मिश्रा, डा अनुपम शुक्ला,दिनेश पांडे, पुष्पा मठपाल, लवीश बेलवाल,सुमित कुमार,वंदना, प्रभात ध्यानी,जहूर आलम,बल्ली सिंह चीमा, एस पी मिश्रा,अशोक जोशी,चारु तिवारी,प्रो गिरीश चंद्र पंत,निखिलेश उपाध्याय, डा अनुपम शुक्ला,डंगवाल,विनोद पपने,विशन सिंह मेहता,नंदिनीं मठपाल,नवीन तिवारी ,सुरेन्द्र हाल्सी, दीप्ति सिंह,तारा घिल्डियाल, बी एस डंगवाल,नंदराम आर्य, पुष्पा मठपाल,दिनेश पांडे,सुमित कुमार,रितु बेलवाल,सुजल, डा पुष्पेंदु मठपाल,वंदना, पिंकी, सुरेश लाल,सूरज
बसंत बर्मा,नवेंदु जोशी
मौजूद रहे।