September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • बीड़ी कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक।

बीड़ी कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक।

By on October 7, 2021 0 512 Views

हल्द्वानी। नगर से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां लालकुआं में भीषण अग्निकांड हो गया है। यहां नगर से दूर विद्युत कॉलोनी में बीड़ी के कारखाने में आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। राजस्व विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी है। वहीं पीड़ित का बुरा हाल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लालकुआं में कस्बे से दो किलोमीटर दूर स्थित विद्युत कॉलोनी में बापी राय के बीड़ी कारखाने में सोमवार शाम अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। अग्निकांड से हजारों की नकदी और भारी संख्या में बीड़ी के पैक बंडल जलकर राख हो गए। कारखाने में मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी ने निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।