October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • लखनऊ में राजनाथ सिंह के नामांकन में पहुंचे सीएम धामी, रोड शो में लिया हिस्सा, कही ये बात: Video

लखनऊ में राजनाथ सिंह के नामांकन में पहुंचे सीएम धामी, रोड शो में लिया हिस्सा, कही ये बात: Video

By on April 29, 2024 0 707 Views

देहरादून/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज है. अभी तक दो चरणों में वोटिंग हो चुकी है. अब बाकी के चरणों के लिए तमाम प्रत्याशी दमखम से चुनावी प्रचार में जुटे हैं. लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. आज राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन यानी नॉमिनेशन कराया. इसके बाद रोड शो निकाला. जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए.

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन कराया. जिसमें सीएम पुष्कर धामी भी शामिल हुए. बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. यही वजह है कि सीएम धामी विभिन्न राज्यों में जाकर चुनाव प्रचार को धार दे रहे हैं. आज राजनाथ सिंह नामांकन प्रक्रिया में भी सीएम धामी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. खास बात ये रही कि राजनाथ सिंह के रोड शो के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड सीएम धामी भी शामिल हुए.

सीएम धामी ने कही ये बात: वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि ‘केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने सेना को सशक्त और आधुनिक रूप से सुसज्जित करने में अहम भूमिका निभाई है. साथ ही जन-जन के बीच भी राजनाथ सिंह अत्यंत लोकप्रिय हैं.‘

उन्होंने आगे कहा कि ‘उन्हें पूरा विश्वास है कि लखनऊ की जनता दोबारे प्रचंड बहुमत के साथ राजनाथ सिंह को विजयी बनाएंगे और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी.‘ वहीं, राजनाथ सिंह के नॉमिनेशन में सीएम योगी और यूके धामी के साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे.