September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल, बारिश के रेड अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल, बारिश के रेड अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

By on August 22, 2023 0 434 Views

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में दो दिन 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में 23 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद राजधानी दून में 23 अगस्त को स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 23 अगस्त को देहरादून में सभी आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

दो दिन प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आगामी 23 और 24 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, चंपावत, उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपद में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा करने की अपील की है।