October 27, 2026
Breaking News

पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

By on May 26, 2022 0 201 Views

कालाढूंगी। पुलिस ने बुधवार को कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक पुरुष व्यक्ति व एक महिला को गिरफ्त किया है।नैनीताल एसएसपी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशामुक्त जनपद नैनीताल अभियान के तहत नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में बैलपड़ाव चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा चैकिंग के दौरान बैतखेड़ी दाबका नदी के किनारे रतन लाल पुत्र तोता राम निवासी बन्ना खेड़ा बाजपुर व बंशो बाई पत्नि किशन सिंह निवासी इटव्व थाना बाजपुर के कब्जे से वाहन संख्या यूके 18-2643 से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसआई निशु गौतम,
कांस्टेबल लेखराज सिंह, जसवीर सिंह, संजय कुमार, सजिया अख्तर आदि थे।