October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो पुरुष और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो पुरुष और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

By on November 18, 2024 0 598 Views

हल्द्वानी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक आवासीय मकान से महिला सरगना समेत पांच को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बीते रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में एक आवासीय मकान के दो मंजिले कमरे में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम के साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में दो पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया.

पुलिस ने महिला सरगना समय पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्स रैकेट की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गए सभी लोग हल्द्वानी और लालकुआं के रहने वाले हैं. जो लंबे समय से सेक्स रैकेट का धंधा कर रहे थे.