October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • राहगीरों को बताए यातायात के नियम। नियमों का पालन करने की दी हिदायत।

राहगीरों को बताए यातायात के नियम। नियमों का पालन करने की दी हिदायत।

By on February 2, 2024 0 841 Views

कालाढूंगी।14 जनवरी से दिनांक 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।संभागीय परिवहन अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को कालाढूंगी हल्द्वानी मार्ग में वाहन चालकों को पंपलेट वितरण किए गए और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जानकारी दी गई। संभागीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसआई परिवहन आर ,सी, पवार व आरक्षी अशोक पांडे ने जागरूकता स्लोगन के पोस्टर वाहनों में लगाते हुए वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की भी अपील की। दोपहिया वाहन चला रहे लोगों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने दो से अधिक सवारी न होने की बात कही। इसी के साथ चार पहिया वाहन स्वामियों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी वाहन में निर्धारित लोगों को ही बैठने दें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। इस दौरान यातायात के नियमों का उलंघन करने पर दर्जनों दो पहिया वाहनों के चालान भी किए।