October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भाजपा नेताओं ने खत्तावासियो के साथ सुनी मोदी की मन की बात।

भाजपा नेताओं ने खत्तावासियो के साथ सुनी मोदी की मन की बात।

By on October 24, 2021 0 273 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) नैनीताल जिले के टाडा जंगल के जुतियाल खत्ता में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जंगलवासी मित्रो और माताओं के साथ सुनने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।दूरदर्शन की टीम द्वारा इस कार्यक्रम को देश विदेश में सीधे प्रसारण द्वारा दिखाया गया।
इस अवसर पर प्रधान मंत्री जी ने वैक्सीनेशन के 100 करोड़ पर होने पर देश वासियों को बधाई दी और कोविड से लड़ने पर सतर्कता की जरूरत पर बल दिया।मा प्रधानमंत्री जी ने कहा की बागेश्वर जिले ने शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया है और इसके लिए ए इन एम पूनम नोटियाल जी की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने ड्रोन टेक्नोलॉजी को अब केवल रक्षा तक ही समित न करके,इसके व्यपाक प्रयोग हेतु नियमो में परिवर्तन की बात कही।उन्होंने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि अगले रविवार 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जी की जन्म जयंती है. मैं सभी लोगों की तरफ से लौहपुरुष को नमन करता हूं. 31 अक्टूबर को हम ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाते हैं. हम सभी का दायित्व है कि हम एकता का संदेश देने वाली किसी-ना-किसी गतिविधि से जरुर जुड़ें.
आने वाले पर्वो पर लोकल फ़ॉर वोकल के नियम का पालन कर देशी वस्तुओं और सामानों के प्रयोग का सुझाव दिया।स्वछता पर विशेष आग्रह करते हुए मोदी ने कहा की जिस तरह हर पर्व पर हम सफाई करते है उसको हमको हर दिन के जीवन की दिनचर्या में अपना लेना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ठ ,भाजपा प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा हरेंद्र दर्मवाल ,विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ,खत्ता निवासी वीर सिंह ,हीरा सिंह दसोनी
,नवल किशोर जोशी , सोबन सिंह जी,पार्षद राजेन्द्र नेगी,धीरज पांडेय ,गोपाल बिष्ठ ,राजेन्द्र मेहता,गोपाल मेहरा ,गौरव जोशी समेत खत्ता वासी उपस्थित रहे।