October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • लोकतंत्र की बुनियाद मताधिकार पर ही टिकी होने के कारण मतदान लोकतंत्र का आधार है।

लोकतंत्र की बुनियाद मताधिकार पर ही टिकी होने के कारण मतदान लोकतंत्र का आधार है।

By on February 8, 2024 0 845 Views

रूद्रपुर । मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप मनीष कुमार ने गुरूवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में स्वीप कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली।
नोडल अधिकारी स्वीप ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद मताधिकार पर ही टिकी होने के कारण मतदान लोकतंत्र का आधार है। मतदान जितना अधिक होगा देश का लोकतंत्र भी उतना ही अधिक मजबूत होगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान के प्रति जनता को जागरूक करते हुए प्रत्येक मत का महत्व समझाया जाये और जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाये।
उन्होंने जनता से भी अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक अपने मत की अहमियत समझे और बिना किसी भेदभाव, तथा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि मतदाता के पास मतदान की वह ताकत होती है, जिससे सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि एक लोकतंत्र में एक मत से भी परिणाम बदल जाते हैं, इसलिए कभी भी एक अदद वोट की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिये।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों, थर्ड जेण्डर, युवाओं तथा महिलाओं को विशेष तौर पर मतदान के प्रति जागरूक किया जाये और विभिन्न क्षेत्रों में बा्रण्ड एम्बेस्डर नामित किये जाये जोकि अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता बढ़ाने का काम कर सकें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा परिवार में महिला की अहम भूमिका होती है, एक महिला के जागरूक होने से पूरा परिवार जागरूक होगा, जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत भी जरूर बढेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को वोटर बनने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ घरेलू महिलाओं को भी मतदाता साक्षर के लिए जागरूक किया जाये। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पीडी अजय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, एडीपीआरओ महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।