October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पॉलिटेक्निक में चौथे दिन भी हुए खेल।

पॉलिटेक्निक में चौथे दिन भी हुए खेल।

By on November 27, 2021 0 256 Views

कालाढूंगी। (शाकिरहुसैन) राजकीय पॉलिटेक्निक कोटाबाग में चतुर्थ दिन भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चौथे दिन बालक वर्ग की ऊंची कूद में अंकित सिंह कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष प्रथम स्थान पर रहे। जबकि मनीष कुमार कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान व सागर बिष्ट कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहे। रिले दौड़ में आर्यभट्ट हाउस प्रथम, रमन हाउस द्वितीय तथा तिलक हाउस तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में लता शर्मा कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष प्रथम, मनसा शर्मा कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष द्वितीय व विमला कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष तृतीय रहे।प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया अन्य खेल प्रतियोगिताएं अभी भी जारी रहेंगी। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश कोहली, कंप्यूटर साइंस विभाग अध्यक्ष आभा महतोलिया, इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता जितेंद्र प्रसाद, राजेंद्र कुमार, प्रीति आर्य, गिरीश चंद्र फूलोरिया, डीएस भंडारी, नरेश कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।