Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • जलियांवाला बाग के शहीदों और अंबेडकर को ढेला में किया गया याद….

जलियांवाला बाग के शहीदों और अंबेडकर को ढेला में किया गया याद….

By on April 13, 2023 0 220 Views

रामनगर। जलियांवाला बाग कांड की 104 वीं जयंती के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज ढेला में उस कांड के शहीदों को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ याद किया गया।कार्यक्रम के दौरान डा भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनको भी याद किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों व अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।उसके पश्चात सुभद्रा कुमारी चौहान लिखित कविता
जलियांवाला बाग कविता का वाचन किया गया। अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने उस दिन के घटनाक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा देश की आजादी की लड़ाई में 13 अप्रैल 1919 को क्रूर हत्यारे जनरल डायर ने वह हत्याकांड रचा, जिसे इतिहास में जलियांवाला बाग काण्ड के नाम से जाना जाता है। डायर ने 15 मिनट में निहत्थी भीड़ पर 1650 राउंड गोलियां चलवाई, जिसमे सैकड़ों जनता मारी गयी और हजारों जख्मी हुए।
बैसाखी के दिन 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक सभा रखी गई थी। शहर में कर्फ्यू लगा हुआ था, फिर भी इसमें सैंकड़ों लोग ऐसे भी थे, जो बैसाखी के मौके पर परिवार के साथ मेला देखने आए थे और सभा की खबर सुन कर वहाँ जा पहुँचे थे। जब नेता बाग में भाषण दे रहे थे तभी डायर ने बाग से निकलने के सारे रास्ते बंद करवा दिए। बाग में जाने का जो एक रास्ता खुला था जनरल डायर ने उस रास्ते पर हथियारबंद गाड़ियां खड़ी करवा दी थीं।बिना किसी चेतावनी के उसने गोलियां चलवानी शुरु कर दी।सैकड़ों लोग शहीद हुए।इस घटना के प्रतिघात स्वरूप सरदार उधमसिंह ने 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में इस घटना के समय ब्रिटिश लेफ़्टिनेण्ट गवर्नर मायकल ओ ड्वायर को गोली मारकर बदला लिया। उन्हें 31 जुलाई 1940 को फांसी पर चढ़ा दिया गया था।जीवविज्ञान प्रवक्ता सी पी खाती के निर्देशन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।कला शिक्षक प्रदीप शर्मा के दिशा निर्देशन में बच्चों ने डा भीमराव अंबेडकर का चित्र बनाया।जिसमें अजय कुमार प्रथम,सावन कुमार द्वितीय और ममता बोरा ,ललित नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तानिया अधिकारी ने डा अंबेडकर द्वारा महिलाओं के हितार्थ किए गए कार्यों पर बातचीत रखी।सानिया अधिकारी व ईशा बिष्ट ने जलियांवाला बाग कांड पर बातचीत रखी।प्रतिभागी बच्चों को प्रधानाचार्य श्री श्रीराम यादव द्वारा पुरुस्कृत भी किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम यादव,मनोज जोशी,सी पी खाती,नवेंदु मठपाल, हरीश कुमार,दिनेश निखुरपा,संत सिंह,शैलेंद्र कुमार भट्ट,बालकृष्ण चंद,उषा पवार,पदमा,संजीव कुमार, जया बाफिला,सविता रावत, पीयूष कुमार मौजूद रहे।