September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • गाज़ियाबाद से था फरार इनामी बदमाश को हरिद्वार में चाट बेचते एसटीएफ ने किया गिरफ्तार।

गाज़ियाबाद से था फरार इनामी बदमाश को हरिद्वार में चाट बेचते एसटीएफ ने किया गिरफ्तार।

By on August 27, 2021 0 507 Views
हरिद्वार। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संभल गाजियाबाद से फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को हरिद्वार उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। उस पर खोड़ा से छह साल के बच्चे को अगवा करके रंगदारी मांगने का आरोप है। एसटीएफ ने उसे इंदिरापुरम थाना पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में पता चला कि वह सात साल से हरिद्वार में चाट बेचकर फरारी काट रहा था।पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 24 मई 2014 को खोड़ा के लोकप्रिय विहार निवासी मदनलाल यादव के छह साल के बेटे का अपहरण हुआ था। बालिस्टर, उसका भाई अरविंद उर्फ नेता निवासीगण ग्राम पूसावली थाना गुन्नौर जिला संभल, संजीव, मेघराज व सत्यवीर निवासीगण बदायूं के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई हुई थी। पुलिस ने अरविंद, संजीव, मेघराज व सत्यवीर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बालिस्टर फरार था। उस पर 2018 में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को एसटीएफ संभल ने उसे रानीगंज हरिद्वार, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया। इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि एसटीएफ ने बालिस्टर को सौंपा है। उसे जेल भेज दिया गया है।

अभय कुमार मिश्र ने बताया कि बालिस्टर बहुत ही शातिर अपराधी है। पूछताछ में पता चला है कि यहां से भागने के बाद वह हरिद्वार चला गया। गोलू नाम से वहां पर चाट बेचने लगा। उसने अपना मोबाइल नंबर आदि बदल लिया था।