September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड रोडवेज संविदा – विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन विभिन्न मांगो को लेकर रोडवेज बस परिसर में रविवार को भी धरने पर रहे।

उत्तराखंड रोडवेज संविदा – विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन विभिन्न मांगो को लेकर रोडवेज बस परिसर में रविवार को भी धरने पर रहे।

By on January 10, 2022 0 248 Views

रामनगर।उत्तराखंड रोडवेज संविदा – विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन विभिन्न मांगो को लेकर रोडवेज बस परिसर में रविवार को भी धरने पर रहे।धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि वह पिछले कई माह से समय-समय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी बातों को नहीं माना जा रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कार्य किया।उन्होंने कहा कि कई चालक-परिचालक की कोरोना महामारी से मौत भी हो गई है।कहा कि उन्होंने शासन से समान वेतन और नियमित रूप से किया जाये।उन्होंने कहा कि जब उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।बताया कि 11 दिसंबर को एमडी से वार्ता करेंगे।इस दौरान शाखा अध्यक्ष राकेश यादव मोहित सिंह रावत मोहम्मद शाहिद नितिन कुमार राजपाल सिंह महेन्द्र सिंह जितेंद्र सिंह दीपक कुमार राजपाल सिंह जतिन कुमार आदि मौजूद रहे।