October 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

By on August 28, 2026 0 33 Views

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। राज्य में महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर देने के साथ सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक पहल की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।