October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • आंगनबाड़ी और सहायिका के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

आंगनबाड़ी और सहायिका के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

By on December 31, 2024 0 909 Views

प्रदेश के वि​भिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी से किया जा सकेगा. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए शासनादेश पहले ही जारी कर दिया गया था.

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नए पद बन गये थे. इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव करना जरूरी था. मंत्री ने बताया कि पिछली कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ.

विभाग ने भर्ती लिए 18 दिसम्बर और 23 दिसम्बर को शासनादेश जारी कर दिए थे. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गये हैं. ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी सुबह 10 बजे से 31 जनवरी की शाम 5 बजे तक किया जा सकता है. इच्छुक www.wecd.uk.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.

सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं आवेदन, ये हैं नियम

  • ये रि​​क्तियां सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और इसके लिए गांव की स्थाई/मूल निवासी होना अनिवार्य है.
  • आरक्षणवार पदों की विस्तृत सूचना संबं​धित उपजिला​धिकारी, जिला कार्यक्रम अ​धिकारी, खंड वि​कास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अ​धिकारी कार्यालयों पर चस्पा की गई है.
  • आवेदनकर्ता एक ही पद के लिए आवेदन कर सकती हैं.
  • अ​धिक जानकारी के लिए पास के ही बाल विकास परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है.