September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • कॉर्बेट नेशनल पार्क
  • पत्नी झूठे मुकदमे मे फँसाने की दे रही धमकी ! 2 साल से अनाथ आश्रम में रह रहे हैं बच्चे, कलेक्टर से इच्छा मृत्यु मांगने पहुंचा पीड़ित पति…

पत्नी झूठे मुकदमे मे फँसाने की दे रही धमकी ! 2 साल से अनाथ आश्रम में रह रहे हैं बच्चे, कलेक्टर से इच्छा मृत्यु मांगने पहुंचा पीड़ित पति…

By on June 23, 2023 0 285 Views

उदयपुर : राजधानी जयपुर में एक पति की ओर से पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद उदयपुर से भी ऐसा ही सनसनीखेज केस सामने आया है। यहां पीड़ित व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अनूठा प्रदर्शन किया। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने जिला कलेक्टर से पत्नी से परेशान होकर इच्छा मृत्यु मांगी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने बच्चों को 2 साल से अनाथ आश्रम में छोड़ रखा है। यह मामले अब लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

बच्चों को छोड़ रखा है अनाथ आश्रम में

पीड़ित व्यक्ति नरेंद्र कुमार आचार्य ने बताया कि वह उसकी पत्नी बुरी तरह से परेशान है। इसके चलते उनमें विवाद चल रहा हैं। इसके बाद उसने पत्नी से परेशान होकर तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई हैं, जिसकी सुनवाई अभी जारी है। पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। इनमें 7 साल की बड़ी बेटी और 3 साल का बेटा है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी इतनी क्रूर है कि उसके बच्चों को भरण पोषण के लिए भत्ता देने के बाद भी वह उन्हें अनाथ आश्रम में रखती है।

झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दे रही है पत्नी

पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी उसे परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उसने तलाक के लिए कोर्ट में मामला दायर किया हुआ है। इसके बाद भी उसकी पत्नी उसे झूठे केस में फंसाने की लगाता धमकी दे रही है। पीड़ित ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि या तो वे उसके दोनों बच्चों को अनाथ आश्रम से लाकर सौंप दिए जाएं। नहीं तो, उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करें।

2 साल से अनाथ आश्रम में रह रहे हैं बच्चे

अपने परिजनों के साथ आया पीड़ित व्यक्ति जिला कलेक्ट्रेट पर काफी व्यथित नजर आया। उसने बताया कि पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में मामला चल रहा है और वह बच्चों के भरण-पोषण के लिए उन्हें लगातार भत्ता दे रहा है। इसके बावजूद उसकी पत्नी ने दोनों बच्चों को 2 साल से अनाथ आश्रम में छोड़ रखा है। इस दौरान वह बच्चों से मिलने कई बार अनाथ आश्रम गया। लेकिन अनाथ आश्रम वाले उसे बच्चों से मिलने नहीं देते हैं। अनाथ आश्रम वाले उसे भगा देते हैं।