October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • फिर हरदा का तीखा बयान, कहा – हमें सत्ता की भूख पैदा करनी होगी, BJP से लेना है अपना स्थान, सुनें बयान : Video

फिर हरदा का तीखा बयान, कहा – हमें सत्ता की भूख पैदा करनी होगी, BJP से लेना है अपना स्थान, सुनें बयान : Video

By on April 6, 2024 0 705 Views

देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 में हर मामले में बीजेपी से काफी पिछड़ी कांग्रेस पर तमाम राजनीतिक दिग्गज सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस को आलसी बताया जा रहा है. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का बयान आया है. हरदा ने भी कांग्रेस आलसी हो गई वाली सच्चाई को माना है. उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने का रास्ता भी बताया है.

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि जब तक हम अपने अंदर सत्ता की भूख पैदा नहीं करेंगे, हर स्तर पर हमारी जगह बीजेपी लेती रहेगी. यह राष्ट्रीय स्तर या प्रांतीय स्तर की बात नहीं है, यहां तक कि ग्रामीण स्तर पर भी यही हाल है. हरीश रावत ने कहा कि यहां तक कि स्थानीय स्तर पर भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमारी जगह ले ली है, जब तक हम उन्हें वहां से नहीं हटाएंगे, तब तक हम अपने इलाके के नेता कैसे बन पाएंगे?

अपने ‘कांग्रेस आलसी हो गई है’ वाले बयान पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत कहते हैं, ‘हमें इस बयान की सच्चाई को स्वीकार करना होगा. सत्ताधारी पार्टी होने के बावजूद बीजेपी सक्रिय है और हम सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं. हरीश रावत ने कहा कि हमें उनसे ज्यादा सक्रिय होना चाहिए, क्योंकि हमें उन्हें अपनी जगह से हटाना है.

दरअसल उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के हर मोर्चे पर अभी तक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले पिछड़ी नजर आ रही है. पहले उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस पार्टी ने बहुत देर कर दी. इसके बाद गणेश गोदियाल और प्रदीप टम्टा के अलावा हर सीट पर कमजोर प्रत्याशी उतार दिए. जैसे इतना ही काफी नहीं था कि कांग्रेस ने प्रचार में पार्टी के दिग्गजों को उतारने में भी काफी देर कर दी है. हालत ये है कि खुद हरीश रावत हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपने बेटे के प्रचार में ही व्यस्त हैं. वो अभी तक उत्तराखंड की बाकी चार लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए प्रचार का समय नहीं निकाल पाए हैं.