October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पोषण माह के अन्तर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

पोषण माह के अन्तर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

By on September 11, 2021 0 302 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) शुक्रवार को सेक्टर कालाढूंगी में पोषण माह के अन्तर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पोषण से संबंधित जानकारी दी गई l गर्भवती महिलाओं किस प्रकार का भोजन लेना चाहिए इस विषय पर जानकारी दी l व्यंजन स्टाल के द्वारा पोषक तत्वों की जानकारी दी गई l इस अवसर पर कार्यकर्ताओ द्वारा नाटक के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूक किया गया l गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया l कोविड में उत्कर्ष्ट कार्य करने वाली वर्कर को प्रशती पत्र दे कर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी भाग्यवती पांडे द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई क्षेत्रीय सुपरवाइजर नीरू पांडे द्वारा पोषण से संबंधित जानकारी दी गई इंटर कॉलेज प्रताप पुर की अध्यापिका चंपा आर्या एवम् बीडीसी मेंबर द्वारा वर्कर द्वारा बनाई गई रेसिपी की पौष्टिकता के आधार पर प्रथम द्वितीय एवम् तृतीय का निर्धारण कर पुरस्कृत किया गया l