Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • कोटाबाग हॉस्पिटल में एक्सरे टेक्नीशियन नियुक्ति की मांग

कोटाबाग हॉस्पिटल में एक्सरे टेक्नीशियन नियुक्ति की मांग

By on August 25, 2021 0 306 Views

कालाढुंगी।कोटाबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में विगत पिछले 4 महीनों से एक्सरे टेक्नीशियन नहीं है, 4 महीने पूर्व एक्सरे टेक्नीशियन के रिटायरमेंट होने के बाद से अभी तक एक्स-रे टेक्नीशियन नहीं आया है। जिस कारण कोटाबाग हॉस्पिटल में एक्सरे की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है, इस समस्या को देखते हुए कोटाबाग के युवा भाजपा नेता अंशु पांडे के नेतृत्व मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में प्रतिदिन एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति की मांग की, भाजपा नेता अंशु पांडे ने कहा की कोटाबाग में पहाड़ के भी मरीज इस हॉस्पिटल पर निर्भर है। और वह लोग जब इलाज कराने आते हैं, तो उन्हें एक्सरे के लिए बाहरी शहरों की ओर जाना पड़ता है, जिस कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेज एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में भाजयुमो नेता विनोद पांडे, राजू कनवाल, हेमंत कुमार, प्रदीप कुमार, मुकेश वर्मा, लोग मौजूद रहे