October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • जातीय गणना पर कांग्रेस का रुख समाज को बाँटने वाला: मनवीर चौहान

जातीय गणना पर कांग्रेस का रुख समाज को बाँटने वाला: मनवीर चौहान

By on March 14, 2024 0 863 Views

देहरादून: भाजपा ने जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस के रुख पर आपत्ति जताते हुए इसे समाज को बांटने की राजनीति करार दिया है।  प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत मे पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा विकास की बात करती है और कांग्रेस जातिवादी राजनीति को प्रश्रय देती है। पीएम मोदी के स्पष्ट कर चुके है कि हमारी चार ही जातियां हैं जिसमे गरीब, किसान, महिला और युवा है ।

चौहान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान की कड़ी आलोचना की जिसमे उन्होंने जातिगत जनगणना को राजनैतिक मुद्दा बनाया । उन्होंने कहा कि ऐसा करके वे सर्व समभाव को स्वीकार करने वाली देवभूमि को जातिवादी राजनीति में घसीटना चाहती है । क्योंकि मुद्दाविहीन और विचारहीन कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में अपनी हार तय नजर आ रही हैं । यही वजह है कि जातिवादी राजनीति के विरोध के गर्भ से निकले उत्तराखंड को एक बार फिर वे जातियों में बांटने की साजिश कर रहे हैं । स्वयं कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने सदन में खुलेआम जातिवादी आरक्षण का विरोध किया था ।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अनुसार हमारे लिए 4 ही जातियां हैं गरीब, किसान, युवा और महिला, जिनके कल्याण के लिए हमारी सरकारें और संगठन प्रतिबद्ध हैं । जहां तक राजनीति का सवाल है तो भाजपा विकास की राजनीति करती है जिसका विपक्ष के पास कोई जवाब नही है । वे 70 सालों से जातिवादी राजनीति कर देश को बांटने का काम करती आ रही हैं, लेकिन भाजपा देवभूमि को बांटने की ऐसी साजिशों का विरोध करती है।

उन्होंने संविधान को बदलने के आरोपों को कांग्रेस की हताशा बताते हुए कहा कि जिन्होंने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचलने का पाप करने, अपने शासन में सबसे अधिक राज्य सरकारों को भंग करने, एक मजलूम मुस्लिम महिला शाहबानो को तीन तलाक के खिलाफ चंद रुपए का मुजावजा न मिल सके, संसद से उच्चतम निर्णय की पलट दिया, वही आज संवैधानिक प्रक्रिया के हनन का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जनता कांग्रेस की कथनी और करनी को बेहतर ढंग से जानती है और कांग्रेस जन विश्वाश खो चुकी है।