September 10, 2026
Breaking News

देश में जीका वायरस ने दी दस्तक

By on July 11, 2021 0 353 Views

महाराष्ट्र/केरल। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार सुस्त पड़ रही है, लेकिन कप्पा, डेल्टा वैरिएंट और डेल्टा प्लस वैरिएंट ने लोगों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर रखा है। कोरोना महामारी के बीच अब देश में जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। केरल में जीका वायरस के 15 से अधिक मामलों की मामलों की पुष्टि होने के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक ने अपने यहां सख्ती बढ़ा दी है। केरल से लगती सीमाओं पर कड़ी जांच के साथ ही ई-पास अनिवार्य कर दिया गया है।

दक्षिणी राज्य में जीका वायरस के मामलों की पुष्टि होने के बाद कर्नाटक और तमिलनाडु ने केरल से लगने वाली अपनी सीमा पर जांच तेज कर दी है। तमिलनाडु के सरकारी अधिकारियों ने बताया कि वालयार और मीनाक्षीपुरम में 14 रणनीतिक बिंदुओं और जांच चौकियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। केरल से तमिलनाडु जाने वाले लोगों के लिए ई-पास अनिवार्य कर दिया गया है। कर्नाटक भी केरल से आने वाले पर्यटकों की जांच करवा रहा है।
शनिवार को देश के सहकारी क्षेत्र की कुछ प्रमुख हस्तियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सहकारी समितियों और सभी सहकारी संस्थानों को और सशक्त बनाने के लिए दृढ़ है। यह मुलाकात प्रधानमंत्री द्वारा तीन दिन पहले मंत्रिमंडल में बदलाव किए जाने के बाद हुई है जिसमें शाह को नव गठित सहकारिता मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है
गृह मंत्री से मुलाकात करने वालों में नेशल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (एनसीयूआई) के प्रमुख दिलीप संघानी, इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रमुख बीएस नकई और प्रबंध निदेशक यूएस अवस्थी और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नाफेड) के प्रमुख बिजेंद्र सिंह शामिल थे।