September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • धार्मिक
  • बद्रीनाथ धाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दर्शन कर गढ़वाल विवि होंगीं रवाना

बद्रीनाथ धाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दर्शन कर गढ़वाल विवि होंगीं रवाना

By on November 8, 2023 0 538 Views

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वो बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचीं हैं। इसके बाद वो गढ़वाल विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगी।

बद्रीनाथ धाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ धाम पहुंची हैं। जहां पर दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद वो श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यायल के लिए रवाना होंगी। जहां पर वो दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बता दें कि महामहिम राष्ट्रपति तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं।

कल पंतनगर विवि के समारोह में हुईं थी शामिल

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचीं थी। जहां सुबह वो सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वो देहरादून पहुंचीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनसे राजभवन में मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से की बात

देहरादून में राजभवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं उसका लाभ लें ताकि आर्थिक विकास हो सके। आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे।