October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बंद कमरे में मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

बंद कमरे में मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

By on April 11, 2024 0 857 Views

हल्द्वानी शहर में बंद कमरे में महिला का शव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद कर लिया है।

घटना बुधवार की है। मृतक महिला की पहचान आस्था उर्फ अफसाना निवासी नीलांचल कालोनी के रूप में हुई है। महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली थी और नीलांचल कालोनी के फेस 5 में पिछले तीन महीने से किराये के कमरे में रह रही थी। आस्था के साथ उसकी दो बेटियां भी रहती थी। जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है महिला का पति महीने में एक या दो बार ही वहां पर आता था। मकान मालिक ने बताया की आठ अप्रैल को आस्था का पति नशे में चूर होकर आया था। उसी रात 4 बजे वो अपनी दोनों बच्चियों को अपने साथ लेकर चला गया था। जिसके बाद से दो दिन तक महिला अपने कमरे से बाहर नहीं आई थी।

मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। बुधवार को मकान मालिक आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो कमरे में दुर्गंध आ रही थी। मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही महिला के पाति की तलाश की जा रही है।