October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • AAP ने लॉंच किया नया थीम सॉंग, एक मौका केजरीवाल, एक मौका कोठियाल, देखिये पूरा गाना (VIDEO)

AAP ने लॉंच किया नया थीम सॉंग, एक मौका केजरीवाल, एक मौका कोठियाल, देखिये पूरा गाना (VIDEO)

By on February 6, 2022 0 324 Views

देहरादून: आम आदमी पार्टी ने बसंत पंचमी के मौके पर एक गीत – “एक मौका केजरीवाल एक मौका कोठियाल” लॉंच किया। आप ने यूए सॉन्ग अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जारी किया। इस गीत के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के मुद्दों को उठाया है और जनता से एक मौका केजरीवाल और एक मौका कोठियाल को देने की अपील की है। इस गाने के जरिए बताया है कि इस बार उत्तराखंड के लोगों के पास मौका है 21 साल की बद हाली को दूर करने का, सच्ची और ईमानदार सरकार बनाने का।

इस गाने में उत्तराखंड की आवाज़ शामिल है और इसे  उत्तराखंडियों के लिए  समर्पित किया गया  है, यह गीत मशहूर उत्तराखंडी गायिका प्रियंका महर द्वारा गाया गया है। आप प्रवक्ता  उमा सिसोदिया ने बताया ,ये गीत ज़रूरी इसलिए भी है क्योंकि आज पुरा उत्तराखंड कह रहा है “ई मौका केजरीवाल, को और एक मौका कोठियाल” को देना है।

इस गाने के जरिए आप ने बताया इस  बार उत्तराखंड की जनता के पास बेहतरीन मौका है कि वो पिछले 21 सालों की बदहाली को दूर कर सकते हैं, स्वास्थ्य व्यवस्था ,शिक्षा को बेहतर कर सकते हैं इसलिए गाने के जरिए झाड़ू का बटन दबाकर उत्तराखंड नवनिर्माण के सपने को साकार करने का आवाहन किया गया है।