September 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • साइंस फॉर सोसाइटी ने जेएसआर रेजिडेंशियल, ग्राम बसई स्कूल के विकलांग बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया

साइंस फॉर सोसाइटी ने जेएसआर रेजिडेंशियल, ग्राम बसई स्कूल के विकलांग बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया

By on October 10, 2021 0 303 Views

रामनगर। साइंस फॉर सोसाइटी ने जेएसआर रेजिडेंशियल, ग्राम बसई स्कूल के विकलांग बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

साइंस फॉर सोसाइटी की टीम ने जेएसआर स्कूल में जाकर आज बच्चों से व अध्यापकों से मुलाकात की। तथा भविष्य में भी स्कूल को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सोसाइटी द्वारा ₹20000 के मूल्य का राशन भी स्कूल को दिया गया।

सोसायटी के संयोजक मदन सिंह मेहता ने सरकार से मांग की है कि वह स्कूल को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं ताकि वहां पर आने वाले विकलांग बच्चे सही तरीके से अपना भविष्य संवार सकें।

इस दौरान गिरीश चंद्र,हेम आर्य, दीपक सुयाल, उषा पटवाल, सरस्वती जोशी, कौशल्या चुनियाल आदि मौजूद रहे।