October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद उत्‍तराखंड में अलर्ट, नेपाल से सटे बॉर्डर पर चेकिंग; पुलिस-खुफिया एजेंसी जुटीं

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद उत्‍तराखंड में अलर्ट, नेपाल से सटे बॉर्डर पर चेकिंग; पुलिस-खुफिया एजेंसी जुटीं

By on August 7, 2024 0 646 Views

रुद्रपुर:  बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस हाई अलर्ट पर है। एसएसबी के साथ पुलिस ने संयुक्त रूप से खटीमा और झनकईया थाने से सटे नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग की। संदिग्ध से पूछताछ की गई।

इसके अलावा संदिग्ध बांग्लादेशी से जुड़ी हर इनपुट पर पुलिस काम कर रही है। ऊधम सिंह नगर में भी पूर्व में कई बांग्लादेशी पकड़ में आ चुके हैं, जिन्हें बाद में पुलिस और खुफिया एजेंसी ने वापस बांग्लादेश भेज दिया था। इधर, वर्तमान स्थितियों के दृष्टिगत बांग्लादेशियों के हिंदुस्तान में घुसपैठ करने की आशंका को लेकर बॉर्डर पर एसएसबी तैनात की गई है।

संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर पूछताछ

ऊधम सिंह नगर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। नेपाल के रास्ते घुसपैठ न हो, इसके लिए पुलिस और एसएसबी ने खटीमा और झनकईया थाने से लगे नेपाल बॉर्डर में संयुक्त रूप से चेकिंग की। इस दौरान नेपाल से आने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर पूछताछ की गई।