September 16, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पत्नी को ससुराल नहीं भेजती थी सास, दामाद ने सोते समय कर दिया कत्ल

पत्नी को ससुराल नहीं भेजती थी सास, दामाद ने सोते समय कर दिया कत्ल

By on October 15, 2023 0 1069 Views

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी. इस वारदात को उसने इस वजह से अंजाम दिया क्योंकि वो अपनी बेटी को ससुराल नहीं जाने देती थी. अपने पास मायके में ही रखती थी. इस वजह से गुस्से में उसने सास की उसी के घर में सोते समय कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. दरअसल, कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली मीना देवी (55 साल) की सोते समय 10 अक्टूबर की रात हत्या कर दी गई थी. शक की सुई घर के ही किसी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूम रही थी. मगर, पुलिस को कोई सबूत नहीं मिल रहा था. इसी बीच ऑपरेशन दृष्टि के तहत क्षेत्र में लगाए गए 25 सीसीटीवी जब खंगाले गए तो मृतका के घर के आसपास उसके दामाद बंटी को देखा गया. इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की. शुरू में तो वो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती करनी पर उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

कातिल का कुबूलनामा

उसने बताया कि सास उसकी पत्नी को ससुराल नहीं जाने देती थी. इससे घर में क्लेश रहता था. वो लगातार नए-नए तरीके के उलहाने मारती थी. इससे वो परेशान था. इसलिए 10 अक्टूबर की रात घर जाकर मीना की कुल्हाड़ी  मारकर हत्या कर दी.

सीओ बुलंदशहर का बयान

सीओ बुलंदशहर वरुण कुमार ने बताया कि मीना अपनी लड़की को ससुराल नहीं जाने देती थी. इससे बंटी को लगता था कि यही उसके गृह क्लेश की वजह है. इसी वजह से उसने अपनी सास की हत्या कर दी.