October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सपा सांसद बोले – नोटों पर गणेश-लक्ष्मी की फोटो होने से बिगड़ेगा

सपा सांसद बोले – नोटों पर गणेश-लक्ष्मी की फोटो होने से बिगड़ेगा

By on October 30, 2022 0 334 Views

संभलः जिले के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान को सजा मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आजम खान का शोषण किया जा रहा है. सपा सांसद ने सरकार को घेरते हुए अदालत के आदेश पर सवालिया निशान भी उठाया. सपा सांसद ने कहा कि जो कुछ हो रहा है वह सब इशारे पर हो रहा है जो डील होती है, वही आदेश होता है. हालांकि सपा सांसद ने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन माना जा रहा है कि उनका सीधा इशारा सरकार पर था. सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने इस दौरान भारतीय नोटो पर लक्ष्मी और गणेश जी की फोटो लगाने के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि हर मुल्क का न कोई सिक्का होता है और न नोट. कांग्रेस का दौर था तब नोट पर गांधी जी की तस्वीर थी. अब भाजपा का दौर है तब भी गांधी की तस्वीर है. केजरीवाल इस तरह की हरकत करके देश को बांटना चाहते हैं. इनके हिसाब से नोट सिर्फ हिंदू धर्म का रह जाएगा.

देश में डॉक्टर आंबेडकर ने कानून बनाया उसमें कोई जिक्र नहीं है. कोई तस्वीर लगाई जाए यह सब देश का मौहाल खराब करने के लिए किया जा रहा है. अगर लक्ष्मी या गणेश जी की तस्वीर नोट पर आती है तो यह माना जाएगा कि अब देश सिर्फ हिंदुओं का है. इस तरह की बातों से देश में माहौल खराब होता है. भाईचारा खतरे में होता है. मैं इस तरह के मामले में साथ नहीं हूं.

गौरतलब है कि भारतीय नोट पर लक्ष्मी और गणेश जी के फोटो के अरविंद केजरीवाल की मांग पर सांसद को मुल्क में माहौल खराब होने का खतरा लग रहा है. वहीं, केजरीवाल के खिलाफ वह पहली बार बोले हैं. अब तक सांसद उसके ही पक्ष में बोलते रहे हैं. पहली बार उन्होंने केजरीवाल के बयान को लेकर अपनी आपत्ति रखी है.