October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

By on December 1, 2021 0 244 Views

मतदाता जागरूकता अभियान
रामनगर।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मतदाता जागरूकता अभियान रहा। शिविर का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रीति त्रिवेदी ने किया।चीफ प्रॉक्टर डॉ.गिरीश चंद्र पंत,डॉ.सुमन कुमार व डॉ.दीप चन्द्र पाण्डे ने सभी विद्यार्थियों को मतदान में मतदाता की भूमिका को बताया।मुख्य अतिथि तहसीलदार वी.सी.पंत ने सभी विद्यार्थियों को सुशासन एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता बनकर अपना दायित्व निभाने की बात कही।उन्होंने निर्वाचन आयोग के उद्देश्यों की जानकारी भी दी।राजस्व उपनिरीक्षक ताराचंद घिल्डियाल ने मतदाता पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया।एनएसएस प्रभारी डॉ.जगमोहन सिंह नेगी ने वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप,राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके उपरांत कैंपस एम्बेसडर डॉ.डी.एन.जोशी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा कर सभी विद्यार्थियों को मतदाता शपथ ग्रहण करायी।शिविर में स्वयंसेवी प्रेम बोरा ने मजबूत लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।शिविर में डॉ.एस.एस.मौर्या, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अभिलाषा कन्नौजिया,कैम्पस एम्बेसेडर डॉ.कुसुम गुप्ता आदि मौजूद रहे।