Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • रामनगर के चुकुम ग्राम में बाड़ का कहर, जंगलों में ग्रामीणों का डेरा। पड़े पुरी ख़बर….

रामनगर के चुकुम ग्राम में बाड़ का कहर, जंगलों में ग्रामीणों का डेरा। पड़े पुरी ख़बर….

By on October 20, 2021 0 357 Views

रामनगर का गांव चुकुम कोसी नदी की बाढ़ से तबाह होने की खबर मिल रही है यहां करीब 2 दर्जन मकान और जमीन कोसी की बाढ़ में बह गए हैं। यहां के लोगों ने जंगल में शरण ली हुई है। वहां के निवासी लक्ष्मण सिंह से वार्ता हुई जिसमें उन्होंने कल के मंजर के बारे में जानकारी दी और तुरंत राहत पहुंचाने के लिए कहा है। चुकून वर्ष 1993 व 2010 और 11 की बाढ़ में भी काफी आपदा ग्रस्त रहा था।
एक बार फिर से कोसी नदी ने यहां कहर बरपाया है
बिजली व संचार के साधन भी बाधित हो गए हैं ऐसे में हेलीकॉप्टर से ही मदद पहुंचाई जा सकती है। मामले का संज्ञान मिलते ही घटना के बारे में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गबर्याल और मुख्यमंत्री को संदेश भेज कर अवगत कराया है और आपदा प्रभावित लोगों को एअरलिफ्ट करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की विनती की है। काफी मुश्किल से ग्राम वासियों से संपर्क हो पा रहा है उम्मीद है आज इन्हें राहत मिल पाएगी।