October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हिन्दुस्तान ज़िक द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया

हिन्दुस्तान ज़िक द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया

By on March 8, 2022 0 229 Views

पंतनगर। 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत् हिन्दुस्तान ज़िंक पंतनगर टीम द्वारा आदर्श राजकीय इंटर महाविद्यालय में अग्नि सुरक्षा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिन्दुस्तान ज़िंक के सुरक्षा विभाग और अग्नि व सुरक्षा विभाग की टीम ने यह प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम में फायर एंड सेफ्टी टीम द्वारा आग को रोकने और हर प्रकार की आग को रोकने एवं बुझाने के लिए यंत्रों के उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। सभी छात्राओं को सुरक्षा विभाग की अधिकारी नीरू चौहान ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। प्रशिक्षण में छठी से बारहवीं कक्षा की कुल 800 छात्राएं लाभान्वित हुई।