September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • गजराज की ट्रेन से टकराकर हुई मौत, गुस्साए हाथियो ने रेलवे ट्रक को घेरा।

गजराज की ट्रेन से टकराकर हुई मौत, गुस्साए हाथियो ने रेलवे ट्रक को घेरा।

By on August 18, 2021 0 381 Views

आगरा फोर्ट से चलकर रामनगर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर गजराज की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रेन के यात्रियों को वापस सिडकुल हाल्ट से रामनगर काशीपुर गूलरभोज के लिए बस के माध्यम से भेजा जा रहा है। इस घटना से गुस्साए हाथियो ने रेल ट्रैक घेर ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। तथा वापस ट्रेन सिडकुल हाल्ट के पास पहुंचकर रेल प्रशासन ने यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से उनके गंतव्य को पहुंचा रही है। इस घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंचकर हाथियों के शांत होने का इंतजार कर रही है। घटना के बाद काशीपुर से कासगंज आने वाली ट्रेन भी वापस गूलरभोज से काशीपुर को भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना सिडकुल रेलवे हाल्ट के पास घनघोर जंगल में हुई। इस घटना केेेे बाद वन विभाग में हड़कंप मचा है। रेलवे वन विभाग अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।