October 28, 2026
Breaking News

मंगलवार को इरिस लाइट का कार्यक्रम आयोजित होंगा।

By on December 7, 2021 0 475 Views

रामनगर।मंगलवार को इरिस लाइट का कार्यक्रम आयोजित होंगा।होटल के प्रबंध निदेशक मनीष कुमार एवं फैजल रिज़वी, साथ ही होटल के प्रबंधक सौरभ भटाचार्य ने मीडिया के साथ वार्ता की। मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रैंड मास्टर और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और 5 बार कॉमन वेल्थ चैंपियन रह चुके अभिजीत गुप्ता आदि मौजूद रहेंगे।मनीष कुमार ने बताया कि इरिस लाइट किस तरह के उद्देश्य को लेकर आगे चलना चाहता है। किस तरह वह रामनगर में आने वाले पर्यटकों को न केवल अच्छा रहना खाना देंगे, साथ ही उन्हें रामनगर और उसके आस पास बसे अन्य जगहों को जानने का अवसर देने का प्रयास करेंगे। इससे न केवल क्षेत्र के पर्यटन को बल मिलेगा, साथ ही पर्यटकों को भी कुमाऊं की कला, भोजन, संस्कृति, लोक शैली को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने न केवल पर्यटन की बात की साथ ही पर्यटन और पर्यवरण के बहुमुखी तालमेल की बात की। होटल रिसॉर्ट होंगे तो रोजगार के अवसर होंगे, रोजगार होगा तो युवाओं का पलायन कम होगा। इससे न सिर्फ यहां की संस्कृति बचेगी, इससे यहां खुशहाली आएगी। मनीष ने बताया कि किस तरह वह पर्यटकों के लिए जियो कॉर्बेट नाम से एक अभियान शुरू कर रहे हैं। जिसमे पर्यटकों से केवल और केवल रिसोर्ट की चार दिवारी में रुक जाने को कॉर्बेट कहने वालों को बाहर रामनगर के बाजारों और गांवों में ले जाने की मुहिम शामिल है।मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों के पहुंचने की संभावना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिजीत अपनी पत्नी के साथ आज ही कॉर्बेट पहुंच गए हैं।कार्यक्रम में शतरंज प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगा। जिसे अभिजीत गुप्ता और दिल्ली चेस असोसिएशन के कुछ अन्य नेशनल लेवल खिलाड़ियों के साथ एक प्रतियोगिता से होगा।इस अवसर पर अर्पण शर्मा, गौरव पांडेय, सौरव भट्टाचार्या, गौरव खुल्बे, ललित शर्मा, शमाइला रिज़वी गणेश रावत आदि मौजूद रहे।